निज संवाददाता, अप्रैल 23 -- बिहार के मोतिहारी जिले में पुलिस ने फर्जी एसटीएफ बनकर लूट और ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा करते हुए बर्खास्त सिपाही समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में दो सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान भी शामिल हैं। इसमें सक्रिय शातिर हाजीपुर और किशनगंज में भी सक्रिय हैं। मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सदर-2 डीएसपी जितेश पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने 1.81 लाख रुपये नकद और तीन वाहन जब्त किए हैं। आरोपितों के पास से पुलिस वर्दी और उपकरण मिले हैं। कई जिलों में सक्रिय गिरोह के शातिर नोट डबलिंग के नाम पर लोगों को ठगता था और फर्जी छापेमारी कर रुपये लूट लेता था। गिरोह का मास्टरमाइंड बर्खास्त सिपाही लाल बहादुर राम है। वह सीवान के रघुनाथपुर का रहनेवाला है। उसे वर्ष 2022 में बर्खास्त किया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.