फर्जी एसएसबी हवलदार बनकर उड़ाए 1.35 लाख
सीतामढ़ी, अगस्त 18 -- डुमरा। जिले के बेला थाना क्षेत्र के मुझौलिया बाजार निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। फर्जी एसएसबी हवलदार बनकर साइबर बदमाशों ने ईंट खरीदने का झांसा देकर उससे और उसके परिचितों से कुल 1 लाख 35 हजार रुपये एक क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। मामले में साइबर थाना सीतामढ़ी में एफआईआर कर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित रंजीत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 26 जुलाई 2026 की दोपहर करीब दो बजे मोबाइल नंबर 7082676885 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को एसएसबी कैंप लालबंदी का हवलदार संजय सिंह बताते हुए ईंट खरीदने की बात कही। विश्वास में लेने के लिए उसने ईंट भट्ठे के चालू खाते का चेक व्हाट्सएप पर मंगवाया। इसके बाद आरोपी ने बताया कि ईंट की राशि खाते में भेज दी गई है और फर्जी मैसेज दिखाकर कहा कि कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.