रांची, जून 18 -- रांची। झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉइज मास्टर ट्रस्ट की नौ करोड़ रुपये के कथित फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) घोटाले में केनरा बैंक की निफ्ट हटिया शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमरजीत कुमार को झटका लगा है। सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी। मामला सीआईडी थाना कांड संख्या 42/2024 से जुड़ा है। इस मामले में वह 12 मई से न्यायिक हिरासत में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...