फर्जी एफडीआर लगाकर हथियाए शराब के ठेके, दो गिरफ्तार
मैनपुरी, जून 19 -- मैनपुरी। शराब की दुकानों को हासिल करने के लिए फर्जी एफडीआर का प्रयोग किया गया। मामले की जांच करवाई गई तो शिकायत सही पाई गई। डीएम के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दोनों ही दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। धोखाधड़ी में कोई और तो शामिल नहीं है, इसकी जांच भी शुरू करवा दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी आयुक्त और पुलिस विभाग से मिले इनपुट के आधार पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने धोखाधड़ी कर शराब की दुकानों को हासिल करने की शिकायत की जांच करवाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार भोगांव ने मामले की जांच की। शिकायत की गई कि तहसील भोगांव के सुल्तानगंज और आलीपुर पट्टी के संकिसा रोड स्थित देशी मदिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.