फर्जी एपीके भेजकर साइबर ठगी में चार गिरफ्तार
जामताड़ा, अगस्त 7 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टर ट्रेनर भी शामिल है। पुलिस ने इन सभी के पास से 11 मोबाइल, 20 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है। वहीं, गिरोह का एक सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज अंसारी (20), शरीफ अंसारी (20), इरफान अंसारी (19) और फरीद अंसारी (19) के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.