रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए फर्जी एनसीईआरटी किताबों से भरे एक गोदाम को पकड़ा है। छापेमारी के दौरान करीब 20 करोड़ मूल्य की नकली किताबें बरामद की गईं। प्रशासन ने गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कीरतपुर स्थित एक गोदाम में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से छपी एनसीईआरटी की किताबों का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। इस पर शनिवार रात पुलिस, तहसील प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने गोदाम पर छापा मारा। गोदाम में कक्षा एक से 12 तक की एनसीईआरटी की किताबों का भारी भंडारण किया गया था। छापेमारी के दौरान किताबों से लदा एक ट्रक भी मौके से...