लखनऊ, जुलाई 14 -- पुणे के कारोबारी ने कुछ लोगों पर जमीन के पुराने विवाद में फर्जी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) तैयार कर उन्हें छांगुर बाबा मामले से जोड़कर बदनाम करने की साजिश की गई। वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित कारोबारी की ओर से दो भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच हो रही है। बलरामपुर के उतरौला निवासी अहमद खान वर्ष 1998 से परिवार के साथ पुणे में रहते हैं। साथ ही वजीरगंज इलाके के एक अपार्टमेंट में भी उनका फ्लैट है। वह एक फर्म के जरिए इंटीरियर्स डिजाइन और प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री करते हैं। कभी-कभी वह और भाई यासीन व मतीन परिवार के साथ पैतृक निवास पिता मो. इस्लाम खान व मां से मिलने जाते हैं। अहमद ने बताया कि वर्ष 2017 में आसिफ रब्बानी खान, उसके भाई आबिद रब्बानी व अन्य ने संपर्क कर दे...