फर्जी एनजीओ के नाम पर एक करोड़ की ठगी, संचालक गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 31 -- फर्जी एनजीओ के जरिए स्वास्थ्य विभाग में क्षय रोग जागरूकता अभियान के नाम पर 150 बेरोजगारों से एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले संचालक को विकासनगर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से तीन मोबाइल, नकदी, प्रेस आईडी कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं। एसओ विकासनगर आलोक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पारस नाथ खरवार उर्फ पारस नाथ प्रसाद मूल रूप से देवरिया के भलुअनी का रहने वाला है। वह गुडंबा के कल्याणपुर स्थित नेहरू विहार आदर्श नगर में रह रहा था। 6 अप्रैल को महाराजगंज निवासी चंद्रमणि तिवारी समेत महाराजगंज, देवरिया और गोरखपुर के दर्जनों पीड़ितों ने पारसनाथ, विपिन व प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ितों ने बताया कि दिसंबर 2025 में पारसनाथ ने विकासनगर सेक्टर-6 में बेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.