फर्जी एडमिशन के नाम पर की थी ठगी, दो साल बाद गिरफ्तार
शाहजहांपुर, जून 19 -- पुवायां, संवाददाता। वीके सिंह पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज में मैनेजर की नौकरी दिलाने और छात्रों के फर्जी प्रवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को पुवायां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले के अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक 13 दिसंबर 2024 को पुवायां निवासी कमलदीप शुक्ला ने थाना पुवायां में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामहरि यादव समेत पांच लोगों ने उन्हें वीके सिंह पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज, बरेली मोड़, शाहजहांपुर में मैनेजर पद पर नियुक्त कराने तथा विद्यार्थियों के फर्जी प्रवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी की। तहरीर के आधार पर थाना पुवायां में मुकदमा संख्या 862/2024 धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी आईपीसी के तहत रिपोर्ट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.