देवघर, मार्च 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। साइबर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक के समीप एक एटीएम से गुप्त सूचना के आधार पर टोटो चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार टोटो चालक जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र निवासी है और शहर में टोटो चला जीवन-यापन करता है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी प्रतिदिन की तरह टोटो चलाने के बहाने शहर और आसपास के क्षेत्रों में गतिविधियां करता था, लेकिन उसके पीछे एक बड़ा साइबर क्राइम छिपा हुआ था। आरोपी ने अपने आप को दिव्यांग बताकर लोगों का विश्वास जीतने के साथ फर्जी एटीएम कार्ड से अवैध रुपए निकालने की गतिविधि भी अंजाम दे रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी मोबाइल, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। तकनीकी टीम द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस अभी मामले की जानकारी सार्वजनिक करने से परहेज कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.