बस्ती, जून 7 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रुधौली थानाक्षेत्र के पकरी निवासी गयादीन वर्तमान में पुरानी बस्ती के धमौरा गांव में रह रहे हैं। उनका आरोप है कि विपक्षियों ने फर्जी एग्रीमेंट रुधौली सब रजिस्टार कार्यालय में चार नवंबर 2024 को एक तीसरे व्यक्ति को खड़ा कर कराया। इस तरह छल करके एग्रीमेंट रजिस्ट्री कराया। तहसील से नोटिस मिलने के बाद इसकी जानकारी होने पर इस बारे में पूछा तो जानमाल की धमकी देकर भगा दिया गया। रुधौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी अरूण कुमार निवासी महुआ लखनपुर थाना कप्तानगंज, अरविन्द कुमार चौधरी निवासी अच्छतपुर थाना कप्तानगंज और शिवशंकर निवासी पंडिया खास थाना वाल्टरगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स...