कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, संवाददाता। स्वरूप नगर में मकान मालिक ने किराएदार पर फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बंगले पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। चकेरी कृष्णा नगर निवासी नीरज भाटिया की तहरीर के मुताबिक स्वरूप नगर में उनका एक बंगला है। वर्ष-2020 में 11 माह की किराएदारी अनुबंध पर रमिंदर सिंह भसीन को मकान दिया था। जबकि आखिर अनुबंध नवबंर-24 से अक्तूबर-2025 तक था। इसके बाद मकान खाली करने को कहा तो रमिंदर तरह-तरह बहाना बहाने लगे। साथ ही किराएदार व उसके पुत्र सरन भसीन ने गाली-गलौज कर धमकी दी। आरोप है कि, किराएदार ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर एक झूठा एग्रीमेंट तैयार न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। जिससे मकान में पूरी तरह से कब्जा किया जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की रही है।

हिंदी हिन्दु...