नोएडा, जुलाई 28 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-136 स्थित दवा कंपनी ने साइबर थाने में 20.91 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का केस दर्ज कराया है। ठगों ने फर्जी ई-मेल से संदेश भेजकर रकम ऐंठी। साइबर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संजीव कुमार हमरोल ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-136 में कैनिक्सा लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। वह कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उनकी कंपनी फार्मास्युटिकल क्षेत्र में काम करती है और प्योर एंड क्योर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड से कच्चा माल खरीदती है। साइबर अपराधियों ने छह जून 2025 को नियमित आपूर्तिकर्ता से मिलते-जुलते फर्जी ई-मेल भेजकर जाली इनवॉइस और नए बैंक खाते में भुगतान करने के निर्देश दिए। कंपनी ने ई-मेल को सही मानते हुए 10 लाख 48 हजार 576 रुपये और 10 लाख 42 हजार 507 रुपये दो सिस्तों में बताए गए खाते में ट्रां...