अयोध्या, अप्रैल 18 -- बीकापुर, (अयोध्या), संवाददाता। विदेश में काम दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के दराबगंज गांव के दो युवकों को कजाकिस्तान भेजने का सपना दिखाकर फर्जी ई-टिकट थमा दी गई और चार लाख रुपये ऐंठ लिए गए। जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। थाने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित अजीम हयात और अब्दुल अजीम के अनुसार आरोपियों ने खुद को एयरलाइन से जुड़ा बताकर उन्हें इंडिगो एयरलाइंस से कजाकिस्तान भेजने का भरोसा दिलाया। धीरे-धीरे विश्वास में लेकर गूगल पे और नकद मिलाकर करीब चार लाख रुपये वसूल लिए गए। इसके बाद 3 दिसंबर 2024 की फ्लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.