नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में बुजुर्ग दंपति के घर फर्जी ईडी रेड कर लाखों रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने घरेलू सहायिका समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रेखा देवी और उसकी ननद पूजा राजपूत के रूप में हुई है। इनके पास से आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, समाप्त लाइसेंस वाली पिस्तौल, सात महंगी घड़ियां और आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि पीड़ित दंपति डी-903, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अकेले रहते हैं। 11 फरवरी सुबह करीब 10 बजे पुलिस की वर्दी पहने तीन लोग घर में घुसे और खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताते हुए छापेमारी की बात कही। दंपति ने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.