गाजीपुर, अप्रैल 10 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद पुलिस ने गुरुवार को फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर वसूली करने वाले मुख्य आरोपी सरस कुमार गुप्ता पुत्र रेशम लाल गुप्ता को ग्राम सरायसदकर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स का एक फर्जी पहचान पत्र और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। उसका चालान कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि व्यापारियों से वसूली करने वाला सरस गुप्ता सादात का रहने वाला है। मुखबीर की सूचना के आधार पर सरायसदकर गांव के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह बनाकर व्यापारियों की दुकानों पर छापेमारी का डर दिखाकर वसूली करता था। इससे पहले भी कई जगहों पर इनकम टैक्स आफिसर बनकर वसूली कर चुका है। जिसका वीडियो भी सोशल नेटवर्किग पर वायरल हो रहा है। शादियाबाद निवासी किराना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.