गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। एक युवक का फर्जी इंस्टाग्राम खाता बनाया गया। पीड़ित की छवि धूमिल करने,मानसिक रूप से परेशान करने और रुपये मांगने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार के साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुशांतलोक फेज-दो निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके नाम से किसी ने फर्जी इंस्टाग्राम खाता बनाया गया। उसके खाते का इस्तेमाल कर उसकी छवि को खराब किया जा रहा है। आरोपी के द्वारा मानसिक प्रताड़ना करते हुए रुपये मांगे जा रहे है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...