देहरादून, जनवरी 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला और उसके पति को अश्लील मैसेज भेजे गए। आरोप है कि विरोध करने पर धमकियां दी गईं। महिला की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सहारनपुर जिले के दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि निरंजनपुर मंडी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते छह जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पति के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। इस आईडी के जरिए दंपति को लगातार अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। फर्जी एकाउंट से सोशल मीडिया पर उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और पति के व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने की नीयत से प्रचार भी किया। पीड़िता का आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.