मेरठ, मार्च 2 -- सरधना। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इसके अलावा उसी आईडी से युवती की असली आईडी पर कॉल तथा गंदे मैसेज भी किए जा रहे हैं। पीड़िता ने मामले का पता चलते ही पुलिस से इसकी शिकायत की। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। युवती ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से एक फर्जी आईडी बनाई है जिस पर उसकी फोटो भी लगाई गई है। आरोप है कि उस फर्जी आईडी पर लगातार अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से उसे कॉल भी करता है। पीड़िता ने कहा कि उसके नाम से बनी आईडी के चलते उसकी समाज व रिश्तेदारी में छवि धूमिल हो रही है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.