फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने का आरोप, कार्रवाई की मांग
कोडरमा, जून 20 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी 18 वर्षीय पुत्री की तस्वीर और नाम का उपयोग कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है। उक्त आईडी से अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। आवेदक के अनुसार करीब पांच माह पूर्व भी इसी तरह फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे, जिसकी सूचना उन्होंने 17 जनवरी को थाना में दी थी।
परिवार की प्रतिष्ठा पर प्रभाव आरोपी द्वारा उनकी पुत्री के रिश्तेदारों और परिचितों को भी आपत्तिजनक पोस्ट भेजे जा रहे हैं, जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.