फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी
नोएडा, जुलाई 31 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक व्यक्ति और उसके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में साइबर क्राइम थाने ने मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विकास ने पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति लंबे समय से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे और उसके परिवार को निशाना बना रहा है। आरोपी सोशल मीडिया पर लगातार गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं, पीड़ित और उसकी कंपनी ड्रीम स्टेप्स के नाम से भी आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की जा रही हैं। शिकायत में तीन इंस्टाग्राम प्रोफाइल के यूआरएल भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि जिन-जिन तारीखों और समय पर आपत्तिजनक संदेश और टिप्पणियां की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.