फर्जी इंश्योरेंस पालिसी से ठगी करने का आरोपी धराया
आजमगढ़, सितम्बर 6 -- आजमगढ़। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने फर्जी इंश्योरेंस पालिसी से ठगी करने के आरोपी को पकड़ा है। रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। उसने आरोप लगाया था कि रवि कुमार झा पुत्र विनोद झा और अंकित जायसवाल के कूटरचित इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर आम जनता से धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को रवि कुमार झा निवासी वर्तमान पता चाणक्य प्लेस पार्ट-1, उत्तमनगर जनकपुरी थाना जनकपुरी नई दिल्ली; मूल पता- भासर चौक वार्ड नंबर 10 सीतामढ़ी जिला सीतामढ़ी बिहार को बड़ी अर्जेंटी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: पॉलिसी के नाम पर ठगने वाले दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.