फर्जी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास से गुजरते ट्रक पकड़ा
बरेली, अगस्त 11 -- बहेड़ी। उत्तराखंड बोर्डर पर बने चेक पोस्ट पर लेखपालों ने रेता बजरी के ट्रक को फर्ज़ी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास से गुजरने की कोशिश करते पकड़ा है। नायब तहसीलदार ने ट्रक को पुलिस के सुपुर्द किया है और खनन अधिकारी ने ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उत्तराखंड बोर्डर पर फर्जी आईएसटीपी ( इंटर स्टेट ट्रांजिट पास) लेकर गुजरने वाले एक ट्रक को पकड़ा है। यहां से उक्त रेता बजरी का एक ट्रक नंबर यूपी25/ईटी-5358 गुजर रहा है जब राजस्व टीम के लेखपाल शुभम राजपूत और दिवाकर गंगवार ने इस ट्रक के आईएसटीपी को एक चेक ऐप पर चेक किया तो वह फर्जी निकला। जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह ने इस ट्रक को पुलिस के सुपुर्द कर इसकी सूचना खनन अधिकारी को दी। खनन अधिकारी ने भी इस पास की ऐप पर जांच की तो उन्हें भी यह पास अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.