अंबेडकर नगर, जून 23 -- टांडा,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेड़कर नगर के थाना अलीगंज थाना क्षेत्र में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के आधार पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में प्रवेश लेने के आरोप में एक युवती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि अभ्यर्थी ने वर्ष 2025 की नीट-यूजी प्रथम चरण की काउंसलिंग में आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए कूटरचित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। अलीगंज थानाध्यक्ष सुनील पांडे ने बताया कि बलिया सदर तहसील में तैनात तहसीलदार अतुल हर्ष श्रीवास्तव की तहरीर पर अपराध संख्या 85/2026 दर्ज किया गया है। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), 336(3) एवं 340 के तहत पंजीकृत किया गया है। नामजद आरोपी हर्षिता रंजन पुत्री वीरेंद्र पासवान, निवासी जवाहर नगर, जनपद बलिया है。 यह भी पढ़ें- MBB...