गुमला, मई 25 -- गुमला । शहर में साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप हैक कर लोगों को ठगी का शिकार बनाना शुरू कर दिया है। अपराधी हैक किए गए नंबरों से कांटेक्ट लिस्ट में फर्जी आरटीओ चालान का लिंक भेज रहे हैं। लिंक खोलते ही लोगों के बैंक खातों से पैसे कट जा रहे हैं। सोमवार को बाजार टांड निवासी एक युवक का व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। इसके बाद उसके परिचितों को चालान लिंक भेजा गया। एक युवक ने लिंक खोल दिया, जिसके बाद उसके खाते से छह हजार रुपये कट गए। घटना के बाद पीड़ितों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- फर्जी आरटीओ चालान लिंक से उड़ाए 55 हजार रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...