हजारीबाग, मई 25 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव क्षेत्र में साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। ठग आरटीओ या ट्रैफिक पुलिस के फर्जी चालान के नाम पर मोबाइल पर लिंक भेज रहे हैं। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जा रहा है और बैंक खाते से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। सोनपुरा निवासी भवानी प्रसाद दांगी और चट्टी निवासी बिंदु दांगी इसके शिकार हुए हैं। भवानी दांगी के मोबाइल पर चालान बकाया का मैसेज आया, लिंक खोलते ही मोबाइल हैंग हो गया और खाते से रकम कट गई। वहीं बिंदु दांगी के खाते से यूपीआई के जरिए 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ितों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। परिचितों के व्हाट्सएप से आए लिंक की भी पहले फोन कर पुष्टि करें। साथ ही सरकारी योजनाओं के नाम पर भेजे जा रहे लिंक से ...