बहराइच, मई 10 -- बहराइच। ब्लॉक चित्तौरा के धरमनपुर गांव निवासी बीना पाठक पत्नी अजय पाठक ने गांव में दो महिलाओं पर फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के पद पर चयनित होने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को प्राथना पत्र भेजकर जांच कराकर इसे निरस्त कराने की मांग की है। बीना का आरोप है कि एक महिला के पति के पास होटल, दो मंजिला मकान, गाड़ी व भूमि है। जबकि दूसरी महिला के पति के पास कई एकड़ भूमि है। लेकिन कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से आय प्रमाप पत्र बनवा लिया है। यह भी पढ़ें- बिहार में कृषि सखी बहाली में धांधली का खेल, DAO और जीविका के अधिकारी आमने-सामने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.