हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर बीपीएल श्रेणी का लाभ लेने के आरोप को लेकर किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष खालिद खान की अगुवाई तथा तहसील अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम शाहाबाद को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत बूटामऊ मजरा ज्ञानपुरवा निवासी नीतू पत्नी सुरजीत ने फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर लाभ लेने का प्रयास किया है। जबकि उनके पास कई वाहन और लगभग 60 बीघा कृषि भूमि है। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही ग्राम नेदुरा के मजरा महबूबपुरवा में आंगनबाड़ी केंद्र व बारात घर तथा ग्राम उमर सेंडा में नाली व खड़ंजा निर्माण कराने की भी मांग उठाई। संगठन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.