बरेली, अगस्त 22 -- बरेली। भोजीपुरा में पकड़े गए फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गैंग की जड़ तक पहुंचने के लिए एसआईटी गठित की जाएगी, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच कर इसमें शामिल अन्य अपराधियों पर शिकंजा कसेगी। बता दें कि भोजीपुरा पुलिस ने 19 अगस्त को फर्जी आयुष्मान बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर अभयपुर बैंकुठापुर के आबिद व सलमान, फरीदापुर परतापुर के अरमान, रम्पुरा माफी के अफरोज और बसुधरन जागीर का देशरत्न को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों से सात मोबाइल, 13 कथित कूटरचित आयुष्मान कार्ड, छह कूटरचित आधार कार्ड, राशन कार्ड की 22 कूटरचित छायाप्रतियां बरामद हुई थीं। गैंग के सदस्य 30-47 हजार रुपये तक वसूलकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बना देते थे। नवाबगंज के गांव देवरनिया जागीर निवासी हर प्रसाद की बेटी का आयुष्मान बनाने के लिए भी आरोपियों ने 47 हजार रु...