नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सोना चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी शेख अकरम को गिरफ्तार किया है। अकरम के कब्जे से 130.162 ग्राम सोना और अपराध में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक बरामद हुई। आरोपी दिल्ली के अंबेडकर नगर, मदनगीर का निवासी है। जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को प्रसाद नगर की एक आभूषण कार्यशाला में पांच-छह अज्ञात व्यक्ति घुसे। इनमें से एक ने दिल्ली पुलिस की फर्जी वर्दी और चार अन्य ने आयकर अधिकारी की वर्दी पहनकर कार्यशाला में प्रवेश किया। आरोपियों ने मालिक और कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए, परिसर की फर्जी तलाशी ली और लगभग एक किलो सोना चुराकर फरार हो गए। भागने से पहले उन्होंने कार्यशाला में लगे सीसीटीवी डीवीआर भी ले लिए। क्राइम ब्रांच ने घटना के बाद पांच आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.