फर्जी आधार से लोन लेने वाला गिरफ्तार
फतेहपुर, जुलाई 30 -- फतेहपुर। पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 13.06 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अजयपाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अजयपाल ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित मान सिंह के नाम पर फर्जी आधार और पैन कार्ड तैयार किए थे। इसके बाद पीड़ित की कृषि भूमि को बंधक दिखाकर फर्जी तरीके से लोन पास कराया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस साजिश में कई अन्य लोग भी शामिल थे और उसे हिस्से के रूप में 70 हजार रुपए मिले थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.