सीतामढ़ी, सितम्बर 14 -- परिहार/सीतामढ़ी। भारत-नेपाल की खुली सीमा के बीच सीतामढ़ी के सीमावर्ती परिहार और बेला थाना क्षेत्रों में फर्जी भारतीय पहचान पत्र तैयार किए जाने के मामले सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय गिरोह पर नेपाली नागरिकों के लिए फर्जी आधार, निवास प्रमाण पत्र और अन्य भारतीय पहचान पत्र तैयार करने का आरोप है। फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल बैंक खाते खुलवाने, मोबाइल सिम लेने, किराये पर मकान हासिल करने और दिल्ली, मुंबई, पंजाब व हरियाणा जैसे महानगरों में रोजगार पाने में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इन मामलों में दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क और फर्जी कागजात के इस्तेमाल की भी जांच कर रही है।

जांच पर पुलिस की सक्र...