मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फर्जी तरीके से आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार करने के आरोपित औराई थाने के धरहरवा पर्री गांव के शिवम कुमार व राजू कुमार की ओर से मंगलवार को कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई है। साइबर थाने की पुलिस ने सात मई को मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसमें तीसरा आरोपित सीतामढ़ी के भिठ्ठा थाने के श्रीखंडी भिठ्ठा गांव का अनुराग कुमार झा है। शिवम व राजू की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होने की संभावना है। साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने इन तीनों के विरुद्ध आठ मई को एफआईआर दर्ज कराई थी. यह भी पढ़ें- फर्जी आधार बनाने में गिरफ्तार दो आरोपितों ने दाखिल की जमानत अर्जीसाइबर क्राइम सिक्यूरिटी यूनिट की सूचना पर हुई गिरफ्तारी : साइबर क्राइम सिक्यूरिटी यूनिट (सीसीएसयू) पटना ...