मोतिहारी, फरवरी 19 -- पताही। पताही प्रखंड मुख्यालय मार्ग में फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर सीओ नाजनी अकरम द्वारा अनन्या कम्युनिकेशन नामक साइबर कैफे में छापेमारी की। इसके बाद सभी चीजों की सूक्ष्मता से जांच की गई। जांच के बाद उक्त साइबर कैफे को सील कर दिया गया। सीओ नाजनी अकरम ने बताया कि अंचल क्षेत्र के चम्पापुर गांव के रामप्रवेश राय द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि वह तीन दिन पूर्व अपने तीन बच्चों का आधार कार्ड बनवाने पताही पहुंचे थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात उक्त कम्युनिकेशन के संचालक से हुई। उसने आधार कार्ड बनाने के लिये 2900 रुपये लिया। एक आधार कार्ड बना कर भी दिया पर जब वह इसकी जांच कराने सरकारी आधार केंद्र पहुंचा तो उसको पता चला कि वह आधार कार्ड फर्जी है। जिसकी शिकायत लेकर वह सीओ के पास पहुंचे। जिसके बाद सीओ नाज़नी अकरम द्वारा उक्त सेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.