बरेली, जून 20 -- आंवला । तहसील क्षेत्र के ग्राम जंगतीरा नंदगांव में फर्जीवाड़ा कर एक बुजुर्ग की कृषि भूमि का बैनामा अपने नाम कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित लाखन ने क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ​पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी जमीन हड़पने के लिए एक साजिश रची। असली भूमि स्वामी शरद कुमार लखनऊ में रहते हैं और वह पिछले 50 वर्षों से इस भूमि पर खेती कर रहा है। आरोप है कि उन लोगों ने किसी अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड में जालसाजी कर एक 43 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को फर्जी शरद कुमार बनाकर खड़ा किया और उस आधार के जरिए तीन अप्रैल 2025 को जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...