बरेली, मई 22 -- बरेली। बारादरी के गांव डोहरा में आस्था जनसेवा केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर गैंग का भंडा फोड़ किया। गैंग के सरगना आधार, पैन, वोटर आईडी, आयुष्मान समेत कई तरह के दस्तावेज बनाते थे। मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर शुक्रवार को बारादरी पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। तीनों से तमाम तरह के फर्जी दस्तावेज बनाने के उपकरण समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...