किशनगंज, अप्रैल 7 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में फर्जी दस्तावेज एवं अवैध आधार कार्ड बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार की शाम को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी संतोष संतोष कुमार के निर्देशन में एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी लगातार जारी है। विशेष टीम और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में श्यामपुर, पलासी,अररिया निवासी साजिद रब्बानी को टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की शाम को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 112/26 में वांछित आरोपी साजिद रब्बानी को टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी प्र...