फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अररिया, जुलाई 10 -- भरगामा, एस। भरगामा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं एसआई गुड्डु कुमार ने बीरनगर पुरब छर्रापट्टी नहर के समीप से मो फिरोज के पुत्र मो. शाहनवाज को नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि करीब एक माह पूर्व भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर में संचालित फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले संगठित गिरोह का प्रशासन ने बड़ा भंडाफोड़ किया था। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छर्रापट्टी निवासी कैशर मास्टर के घर पर छापेमारी की थी। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही गिरोह के संचालक और अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। छापेमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.