फर्जी आधार कार्ड बनाकर बांग्लादेशी युवती को शरण देने वाले दो गिरफ्तार
छपरा, मई 8 -- अमनौर, एक संवाददाता।अमनौर थाना क्षेत्र के कैतुका लच्छी नाटकशाला बाजार से पिछले माह पकड़ी गई बांग्लादेशी युवती को फर्जी आधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाकर भारत में अवैध रूप से शरण देने के मामले में दो और आरोपितों को स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अप्राथमिक आरोपितों में मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र निवासी शिवनारायण यादव का पुत्र जमून कुमार यादव और सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नूननगर निवासी ललन राय का पुत्र नीरज राय (30) शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किये हैं। बताया गया कि बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के भूघर फतुल्लाह निवासी अमजद अली की पुत्री जनतुन्न नाहर को भारत में अवैध रूप से रखने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.