फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन का बैनामा करने का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्त ने आवेदक की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए दूसरे व्यक्ति के नाम बैनामा करा दिया था। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाना सहजनवां में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चिन्तामणि मिश्रा निवासी भरोहिया थाना सहजनवां को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.