फर्जी आधार कार्ड बनवाने पर दो को 5-5 वर्ष का कारावास
बाराबंकी, जुलाई 30 -- बाराबंकी। न्यायालय कोर्ट संख्या 17 ने फर्जी कूटरचित अभिलेख से आधार कार्ड बनाने के मामले में अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने दो अभियुक्तों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा छह-छह हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। देवा कोतवाली पर छह साल पहले फर्जी अभिलेख से आधार कार्ड बनवाने की सूचना मिली थी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तत्कालीन विवेचक ने विवेचना पूरी होने के बाद आरोप पत्र अदालत पर दाखिल कर दिए थे। न्यायालय ने दोनों पक्षों के अधिवक्ता की बहस सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने अभियुक्त सिन्धबाज, सोनिध निवासी तिलिया कटारा जिला इटावा को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.