अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी आधार पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले कश्मीरी की जमानत अर्जी एडीजे छह नवल किशोर सिंह की अदालत ने रद्द कर दी। जम्मू-कश्मीर के जिला अनंतनाग के मट्टन थाना क्षेत्र के अकड़शील निवासी जुनैद अहमद वानी तीन माह के लिए शॉल बेचने आया था। इसी बीच उसकी मुलाकात जमालपुर निवासी एजेंट मुबीन से हुई। उसने एजेंट से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कहा तो उसने उसके आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर स्थायी पता जेल रोड गगन स्कूल के पास दर्ज कर दिया। इसके बदले में आठ हजार रुपये लिए थे। उस आधार से पहले लर्निंग डीएल बन गया। जब उसे स्थायी कराने के लिए उसका फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जुनैद वानी को जेल भेज दिया। एडीजीसी कृष्ण मुरारी जौहरी ने बताया कि आरोपी जुनैद ने जमानत के लिए अर्जी डाली थी, जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.