किशनगंज, अप्रैल 6 -- किशनगंज, संवाददाता किशनगंज पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय फर्जी दस्तावेज और अवैध आधार कार्ड बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना को शनिवार की रात खगड़िया से गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में खगड़िया और अररिया पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में एसटीएफ की भी भागीदारी रही। पुलिस के अनुसार, तीन दिनों पहले टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में दर्ज कांड के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के बाद लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार की रात इस गिरोह के मास्टरमाइंड कुंदन कुमार (26 वर्ष) को खगड़िया जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोबाइल दुकान की आड़ में फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने का नेटवर्क चला रहा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न दुकानों पर जाकर आधार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.