गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- -विदेश में बैठे करनाल निवासी युवक ने युवती का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना आपत्तिजनक पोस्ट डालीं -अपने स्नैपचैट अकाउंट से मंगेतर को मैसेज कर युवती पर तमाम आरोप लगाए, विजयनगर थाने में केस दर्जगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। करनाल निवासी एक युवक ने विदेश में बैठकर प्रताप विहार निवासी युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने के बाद आपत्तिजनक पोस्ट डालीं और फिर स्नैपचैट के जरिए उसके मंगेतर को भ्रामक जानकारी देकर रिश्ता तुड़वा दिया। घटना के संबंध में युवती के भाई ने विजयनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।युवती के भाई ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन की शादी एक युवक के साथ तय हुई थी। इसी बीच विदेश में रह रहे अर्बन एस्टेट सेक्टर-छह करनाल हरियाणा निवासी विमल सिंह राणा...