रुद्रपुर, फरवरी 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में एआई का दुरुप्रयोग कर युवती की फोटो एडिट कर फर्जी आईडी से वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी की फोटो को एडिट कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी आईडी बनाकर अपलोड करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह व्हाट्सएप से युवती के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजे जा रहे हैं और एडिट की गई आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर अन्य फोटो की मांग की जा रही है। आरोप है कि फोटो न भेजने पर युवक ने तस्वीरों को वायरल करने की धमकी भी दी है, जिससे युवती और उसका परिवार मानसिक तनाव में है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.