सुल्तानपुर, अप्रैल 12 -- कादीपुर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव की महिला को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से परेशान करने वाले आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला के पति ने विगत जुलाई माह में साइबर थाना सुलतानपुर को शिकायत भेजी थी। अल्देमऊ नूरपुर निवासी शिकायतकर्ता अंकित रावत ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज निवासी सुनील पटेल उर्फ हिमांशू पटेल उनकी पत्नी को लंबे समय से परेशान कर रहा है। साइबर थाना सुलतानपुर को 23 जुलाई 2025 को भेजी गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने 'महेंद्र सिंह', 'महेंद्र पटेल' और 'रोहित पटेल' जैसे फर्जी नामों से फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाईं। इन आईडी का उपयोग कर उसने पीड़िता से संपर्क करने की कोशिश की। अप्रैल-मई 2025 के दौरान, आरोपी ने पीड़िता के व्हाट्सएप खाते में ...