फर्जी आईडी से ठगने वाले दबोचे
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नामी कंपनी की फर्जी आईडी बनाकर चार प्रदेशों के लोगों को ठगने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि चार फरार हैं। आरोपी सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने की बुकिंग का एडवांस ऑनलाइन लेकर ठगी करते थे। अब तक सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुके है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि काफी समय से ठगी की शिकायत मिलने के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए मुरादनगर और स्वाट टीम को लगाया। टीम ने बुधवार को ठगी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम सौरभ सिंह निवासी अंजली एन्कलेव मोरटा, राकेश सिंह निवासी सांपला हरियाणा अभिषेक अवस्थी निवासी गांव असालतनगर मुरादनगर और दशमेश निवासी निवासी गांव ग्योती थाना हजरतपुर जिला बदायूं बताया। जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.