रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फर्जी आईडी बनाकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। मंगलवार को नगर अध्यक्ष सरताज अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसएसआई राजेंद्र प्रसाद से मिले। उन्होंने बताया कि एआई के जरिए फोटो व वीडियो बनाकर भ्रामक सामग्री वायरल की जा रही है, जो कानूनन अपराध है। आरोप है कि पोस्ट के माध्यम से सामाजिक छवि धूमिल करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां फैलाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेसियों ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यहां कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, करन जंग, हरपाल सिंह, हरीश दुबे, दयानंद सिंह, रामनगीना प्रसाद, बिपिन खोलिया, सिराजुद्दीन, विभूति प्रसाद, श्रीकांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.