फर्जी आईडी से अश्लील सामग्री वायरल करने पर केस
गोंडा, जुलाई 3 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नैनुवाजगन्नाथपुर गांव की एक युवती ने कुछ लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए उसकी और उसके परिवार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि बीते करीब दो माह से आरोपित उसकी और उसकी बहन के नाम व फोटो का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील पोस्ट, आपत्तिजनक ऑडियो और अन्य सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। इससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। युवती का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित मोबाइल फोन के माध्यम से गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप,अश्लील फोटो बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.