रुद्रपुर, फरवरी 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर फर्जी नाम से अकाउंट बनाकर महिलाओं को फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आवास विकास रवींद्रनगर निवासी जोगेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह एक सामाजिक संगठन से जुड़े हैं। आरोप है कि आवास विकास स्थित एक निजी कार्यालय में कार्यरत शाहनवाज नामक युवक ने फेसबुक पर फर्जी नाम से आईडी बनाई है। बताया गया है कि उक्त आईडी की प्रोफाइल फोटो में धार्मिक तस्वीर लगाकर वह समुदाय विशेष से जुड़ी महिलाओं को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से संदेश भेजकर संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि वह झूठी पहचान का उपयोग कर महिलाओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा था। ट्रांजिट कैंप थान प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी के खिला...